हिंदी संख्या का मानकीकरण

हिंदी प्रदेशों में संख्या वाचक शब्दों के उच्चारण और लेखन में प्रायः एकरूपता का अभाव दिखाई देता है। इसलिए 1 से 100 तक सभी संख्याबाचक शब्दों पर विचार करने के बाद इनका जो मानक रूप स्वीकृत हुआ है, वह इस प्रकार है –

संख्यावाचक शब्द (Hindi Cardinal Numbers)

एक, दो, तीन, चार, पाँच, छह, सात, आठ, नौ, दस, ग्यारह, बारह, तेरह, चौदह, पंद्रह, सोलह, सत्रह, अठारह, उन्नीस, बीस, इक्कीस, बाईस, तेईस, चौबीस, पच्चीस, छब्बीस, सत्ताईस, अट्ठाईस, उनतीस, तीस, इकतीस, बत्तीस, तैंतीस, चौंतीस, पैंतीस, छत्तीस, सैंतीस, अड़तीस, उनतालीस, चालीस, इकतालीस, बयालीस, तैंतालीस, चौवालीस, पैंतालीस, छियालीस, सैंतालीस, अड़तालीस, उनचास, पचास, इक्यावन, बावन, तिरपन, चौवन, पचपन, छप्पन, सत्तावन, अट्ठावन, उनसठ, साठ, इकसठ, बासठ, तिरसठ, चौंसठ, पैंसठ, छियासठ, सड़सठ, अड़सठ, उनहत्तर, सत्तर, इकहत्तर, बहत्तर, तिहत्तर, चौहत्तर, पचहत्तर, छिहत्तर, सतहत्तर, अठहत्तर, उनासी, अस्सी, इक्यासी, बयासी, तिरासी, चौरासी, पचासी, छियासी, सतासी, अठासी, नवासी, नब्बे, इक्यानवे, बानवे, तिरानवे, चौरानवे, पचानवे, छियानवे, सत्तानवे, अट्ठानवे, निन्यानवे, सौ

हजार, लाख, करोड़, अरब, खरब

क्रम सूचक संख्याएँ (Hindi Ordinal Numbers)

पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवाँ, छठा सातवाँ आठवाँ, नौवाँ, दसवाँ

भिन्नसूचक संख्याएं (Hindi Fractional Numbers)

  • एक चौथाई 1/4
  • आधा - 1/2
  • पौन - 3/4
  • सवा - 1.24
  • डेढ़ - 1.50
  • पौने दो – 1.75
  • सवा दो - 2.25
  • ढाई - 2.50
  • पौने तीन - 2.75 
  • सवा तीन - 3.25
  • साढ़े तीन - 3.50

समय के लिए

  • पौन बजा है             अर्थात्       12:45
  • सवा बजा है             अर्थात्       01:15
  • डेढ़ बजा है             अर्थात्         01:30
  • पौने दो बजे हैं         अर्थात्        02:45
  • सवा दो बजे हैं         अर्थात्        02:15
  • ढाई बजे हैं             अर्थात्          02:30
  • पौने तीन बजे हैं     अर्थात्         02:45
  • साढ़े तीन बजे हैं     अर्थात्         03:30

हमारे पाठ्यक्रम और मॉक्स से जुड़ें। लिंक पर जाएं –