IBPS SO 1st Reserve List 2026 जारी - जानिए पूरी जानकारी

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने 15 मई 2026 को IBPS SO 1st Reserve List 2026 जारी कर दी है। यह सूची उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो Specialist Officer की भर्ती प्रक्रिया में आगे की नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। इस रिजर्व लिस्ट में वे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें विभिन्न बैंकों में बची हुई खाली पदों के लिए अस्थायी अलॉटमेंट मिला है। जो प्रतियोगी पहले चयन में चयनित नहीं हो पाए थे, उनके लिए यह रिजर्व लिस्ट एक अतिरिक्त अवसर प्रदान करती है।

IBPS Specialist Officer Reserve List 2026 की मुख्य जानकारी

रिजर्व लिस्ट की भूमिका IBPS SO भर्ती प्रक्रिया में काफी महत्वपूर्ण होती है। यह उन उम्मीदवारों को मौका देती है जो प्रारंभिक चयन राउंड में चयनित नहीं हुए लेकिन रिजर्व मानदंडों के अंतर्गत आते हैं।

विवरणजानकारी
संगठनInstitute of Banking Personnel Selection
परीक्षा का नामIBPS SO-XV
पदSpecialist Officer
श्रेणीरिजर्व लिस्ट
भर्ती चक्र2025-26
रिजर्व लिस्ट जारी करने की तिथि15 May 2026
लॉगिन विवरणRegistration Number और Password/Date of Birth
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS SO Reserve List 2026 कैसे देखें?

जो उम्मीदवार IBPS SO रिजर्व लिस्ट 2026 में शामिल हैं, वे अपने प्रावधानिक अलॉटमेंट की स्थिति जानने के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए वे अपना Registration Number या Roll Number तथा Password या Date of Birth दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद अपनी अलॉटमेंट डिटेल्स ध्यानपूर्वक देखें और बैंक द्वारा जारी आगे के निर्देशों का पालन करें।

IBPS SO रिजर्व लिस्ट चेक करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. "CRP SPL-XV Reserve List/Provisional Allotment" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Registration Number या Roll Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
  4. लॉगिन बटन दबाएं।
  5. स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस देखे और उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण नोट:

ध्यान रखें कि यह अलॉटमेंट केवल प्रावधानिक है। इसे अंतिम रूप तभी माना जाएगा जब उम्मीदवार सभी आवश्यक पात्रता मानदंड पूरे कर लें और संबंधित बैंक द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाए।