Interview Questions for RBI, NABARD, IBPS Rajbhasha Adhikari

मित्रों,

हिंदी हमारी राजभाषा है जिसे जन-जन तक फ़ैलाने और इसका सामसिक विकास करने के लिए संविधान की धारा 351 हर संघीय राज्य को यह निर्देश देती है. राजभाषा सरकारी काम-काज की भाषा है. देश की जन-जन की बोली राष्ट्रभाषा कहलाती है. हमारे देश की राजभाषा और राष्ट्रभाषा हिंदी ही है. हालाँकि हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में ना मानने वाले भारत के कई राज्य है. इस कारण से हिंदी अभी भी खुद को पूर्ण राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने की लडाई लड़ रही है.

प्रस्तुत लेख राजभाषा अधिकारी के साक्षात्कार के लिए बनायीं गयी है. इस लेख में प्रश्नों की श्रृंखला है जो RBI, NABARD, IBPS के राजभाषा अधिकारी में पूछे गए थे और पूछे जाने की संभावना है. परन्तु प्रश्नों को देखने से पहले यह बात याद रखें कि आप राजभाषा अधिकारी के साक्षात्कार के लिए जा रहे है जहां आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि आप राजभाषा के वर्धन के लिए कैसा मन बनायेंगे. आपको हिंदी में ही साक्षात्कार देने है. Good Morning/ Good Afternoon/ Good Evening के बदले ‘नमस्कार/प्रणाम/नमस्ते’ से पैनल को संबोधित करें. इसके बाद आप निम्न प्रश्नों की तैयारी अच्छे मार्गदर्शन में भली-भाँती कर ले:-

साहित्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न –

  • राष्ट्रभाषा और राजभाषा में क्या अंतर है?
  • हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
  • विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
  • धारा 343 क्या है?
  • धारा 347 और धारा 351 क्या कहती है?
  • सबसे सटीक काल विभाजन किनका माना जाता है?
  • रामचंद्र शुक्ल का काल-विभाजन क्या है?
  • सरस्वती सम्मान क्या है? इसे कौन स्थापित किया?
  • ज्ञान पीठ पुरस्कार के  बारें में कुछ बताएं?
  • 14 सितम्बर १९४९ को क्या हुआ था?
  • हिंदी कौन से भाषा है – राजभाषा, राज्यभाषा या राष्ट्रभाषा?
  • भारत के अलावा और अन्य कौन सा ऐसा देश है जहां पर हिंदी राजभाषा है?
  • हिंदी को राजभाषा का दर्जा कब मिला?
  • ‘राष्ट्रभाषा अधिनियम १९६३ क्या है?
  • पहली राजभाषा संसोधन अधिनियम कब आया और इसमें कौन सी बात कही गयी थी?
  • धारा 344 क्या है?
  • धारा 345 क्या है?
  • भारत के कितने राज्यों में हिंदी राजभाषा के रूप में स्थापित है और ए कौन-कौन है?
  • भारत के ऐसे कौन-कौन राज्य है जहां अंग्रेजी राजभाषा के रूप में अभिहित है?
  • संविधान के किस धारा में यह कहा गया है भारत के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय अपना काम-काज अंग्रेजी में करेंगे?
  • धारा 351 क्या कहती है?
  • ७१वां संशोधन क्या है?
  • ९२वा संशोधन के बारे में बताएं?

बैंक से सम्बंधित और व्यक्तिगत प्रश्न:-

  1. बैंक में राजभाषा अधिकारी के रूप में आपका काम क्या रहेगा?
  2. राजभाषा अधिकारी के रूप में आप हिंदी भाषा को कैसे प्रमोट करेंगे?
  3. बैंक क्या होता है?
  4. कितने तरह के बैंक खाते होते है?
  5. Recurring Account को हिंदी में क्या कहते है?
  6. बैंक में चेक कितने तरह के होते है? क्रॉस चेक और अकाउंट पेयी चेक किसे कहते है?
  7. आप बैंक के लिए खुद को किस तरह से योग्य पाते है?
  8. NPA क्या होता है?
  9. RBI के बारे में कुछ बताये?
  10. RBI की मौद्रिक निति के बारे में बताएं?
  11. बजट क्या होता है? जीरो बजट क्या होता है?
  12. वित्तीय वर्ष और पंचांग वर्ष में क्या अंतर होता है?
  13. ATM क्या होता है?
  14. Credit Card और Debit Card में क्या अंतर होता है?
  15. स्वयं के बारे में कुछ बताये?
  16. आप बैंक में क्यों आना चाहते है?
  17. आप अगले तीन साल में खुद को कहाँ पाएंगे?
  18. आप नए अवसरों को किस तरह से देखते है?
  19. आप किस तरह के लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते है?

निम्न का हिंदी अर्थ याद कर लें:-

मित्रों, कभी-कभी साक्षात्कार में कुछ ऐसे अंग्रेजी शब्दों का हिंदी अर्थ पूछा जाता है जो आपको घबडा सकता है. जैसे Cycle, Bulb, Bank इत्यादि का अर्थ हिंदी तकनिकी भाषा आयोग के द्वारा जस का तस बोलने की बात को प्रस्तावित किया है. अतः ऐसे शब्दों को वैसे ही लिखा या बोला जाता है.

  1. Deposit – जमा
  2. Transactions – लेन-देन
  3. Banking hours – बैंक अवधि
  4. Savings Account – बचत खाता
  5. Recurring Account – आवर्ती खाता
  6. Current Account – चालु खाता
  7. Fix deposit Account – सावधि खाता
  8. Over draft Facility – अधिक रुपये निकलने की सुविधा
  9. To cash – नकदी भुक्तान
  10. To demand draft – ड्राफ्ट हेतु
  11. To telegraphic transfer – तार अंतरण हेतु
  12.  To mail transfer – डाक अंतरण हेतु
  13. To transfer to recurring A/C = आवर्ती खाते में अंतरण
  14. Refer to drawer – चेक काटने वाले से पूछे
  15. No account/Account closed – ऐसा कोई खाता नहीं है/ खाता बंद कर दिया गया है
  16. Insufficient fund – खाते में पर्याप्त राशि नहीं है
  17. No advice – सूचना प्राप्त नहीं हुई है
  18. Accepter – सरकारी स्वीकारता
  19. Acceptance of bill – हुंडी सकारना
  20. Delivery – सुपुर्दगी
  21. Depreciation – मूल्य ह्रास
  22. Dishonor (of cheque bill etc.) – चेक/बिल नकारना
  23. Drawee – अदाकर्ता
  24. Drawee in case of need – आवश्यकता की अवस्था में अदाकर्ता
  25. Drawer – चेक काटने वाला/आदेशक
  26. Encumbrance – भार
  27. Holder in due course – साधिकार/हकदार धारक
  28. Honour (of cheque, bill etc) – चेक/बिल सकारना
  29. Hypothecation – दृष्टि-बंधन
  30. Lien – धारणाधिकार
  31. Payable – देय
  32. Repayable – प्रतिदेय

शुभकामनाओं के साथ,

आनन्दम

राजभाषा अधिकारी की तैयारी के लिए यहाँ क्लिक करें