JHT Descriptive Paper Essays and Tips

दोस्तों JHT – 2019 के प्रथम चरण की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। आशा करते है कि यह परीक्षा अच्छी गई होगी। आपलोगों में जिस किसी की भी यह परीक्षा थोड़ी भी अच्छी गई होगी उनका पुरा चांस बनता है कि उनका JHT क्लीयर हो जाय। ऐसा इसलिए क्योंकि इस परीक्षा में उपस्थित रहने वालों की संख्या अखबार में आये खबर के अनुसार मात्र 14% के करीब थी। कारण में कहा यह जा रहा है कि इस बार 2019 से हिन्दी प्राध्यापक की परीक्षा को SSC के परिधि से बाहर रख दिया गया है। ऐसी स्थिति में आप भावी अनुवादक बन सकते है। तो देर क्यों? आज से ही क्या अभी से लग जाये कहीं सरकारी नौकरी आपके हाथ से छूट ना जायें।

दोस्तों अब आपको हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद का नियमित अभ्यास करना होगा। साथ ही साथ अपनी लेखन षैली को भी बढ़ाना होगा जो आपकी मदद हिन्दी निबंध और अंग्रेजी निबंध में करेगी।

आप निम्नलिखित निबंध को नोट कर लें।

  1. Economic Recession (आर्थिक मंदी)
  2. Pollution (प्रदुषण)
  3. Digital India
  4. Will the Farmers’ Income double by 2022- क्या 2022 तक भारतीय किसानों की आय दोगुनि हो जाएगी?
  5. Will India be a 5 Trillion Dollar Economy by 2024? क्या भारत 2024 तक पाँच खरब की अर्थव्यवस्था हो सकती है?
  6. Water Crisis (जल-कमि की समस्या)
  7. Fake News Causes Social Rift (अफवाह सामाजिक विघटन का कारण बनती है)
  8. Swachh Bharat Mission
  9. Life without Plastic
  10. Artificial Intelligence
  11. Chandrayan Mission – 2
  12. Impact of Social Media on the Society

अब दोस्तों यह जानें कि आप किसी निबंध को कैसे लिखें ताकि आप ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल कर सकें। ईन बातों पर जरुर ध्यान दें-

  1. याद रखें कि डेस्क्रीप्टीव पेपर दो घंटों की होगी। इन दो घंटो में आपको दो निबंध एक हिन्दी और एक अंग्रेजी में लिखने होंगे। इसके बाद आपको अंग्रेजी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करने होंगे। निबंध में शब्द सीमा 400 से 450 हो सकते है।
  2. परीक्षा क्रेन्द्र पर जैसे ही निबंध देखे कि उसपर बिना रणनिति बनाये लिखना मत शुरू कर दे क्योंकि इससे हो सकता है कि आपकी कलम अचानक रुक जाये, मतलब आप कहीं Pointless ना हो जाएँ या ऐसा हो सकता है कि आप एक ही Point पर लिखते रह जाये। याद रखें कि हर निबंध की भूमिका, विषयवस्तु और उपसंहार होता है। इन सभी पर 1-2 मिनट के लिए विचार कर ले तब लिखना शुरू करें।
  3. व्याकरण पर ध्यान जरुर दें क्योंकि इसके बिना आप जो कहना चाहते है कह नहीं पायेंगे।
  4. विषयवस्तु से भटकें नहीं। कोशिश करें कि तथ्य और आँकड़े दोनो रखें। ये निबंध को काफी प्रभावकारी बनाते है।
  5. एक निबंध लिखने के लिए भाषा शैली पर विचार करना होता है। इसके लिए अच्छे लेखकों के संपादकीय और निबंध जरुर पढें। किन्तु इसका यह मतलब नहीं हुआ कि आप कलिष्ट भाषा का प्रयोग करें। आप अपने विचारों को सीधी और स्पष्ट भाषा में रखें। आपके वाक्य ग्राह्य हो।
  6. कभी भी सरकारी विरोधी, मजहब विरोधी बातें ना लिखें।

दोस्तों यह रहा JHT परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें।

धन्यवाद